फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के पास हुआ ऐसा कार्यक्रम, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश, फूंके पुतले

Thu, 21 Feb 2019 02:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वकीलों ने फूंका आयोजन समिति का पुतला
विज्ञापन
आगरा के शिल्पग्राम में चल रहे ताज महोत्सव में हुए फैशन शो के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को बजाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पर्यटन विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने वंदे मातरम् गीत का अपमान किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्यकर्ताओं ने थाना ताजगंज में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

  
उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय ताज रोड आगरा पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता जुलूस लेकर पहुंचे। वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे... देश द्रोहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करो मुकदमा दर्ज करो...जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

पुलिस ने जुलूस को बीच में रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता पर्यटन विभाग के कार्यालय में प्रवेश कर गए। कार्यालय में कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी नहीं था। कार्यकर्ता गेट पर ही धरने पर बैठ गए। नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने के लिए कहा, लेकिन वे वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए। आखिर में एडीएम सिटी केपी सिंह व सीओ सदर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन

धरने पर बैठे विहिप कार्यकर्ता
विहिप के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् गीत बजाने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ताज महोत्सव में कश्मीर से आए शिल्पियों के स्टाल हटाने की मांग की। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया गया। 
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुनील पाराशर, रवि दुबे, दिग्विजय नाथ तिवारी, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित, विनोद माहौर, श्याम माहौर, पवन धाकड़, अमित खटीक, अवनीश शर्मा, भोले ठाकुर, अभिषेक शर्मा, गगन तोमर, वेद गोस्वामी, सोनू दीक्षित, शिवम आदि मौजूद रहे। वहीं, अधिवक्ताओं ने दीवानी चौराहे पर आयोजन समिति का पुतला फूंका और नारेबाजी की।  

'यह केवल गीत नहीं राष्ट्र आराधना है'

बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी कहा कि ताज महोत्सव के मेला संयोजक एवं सुधीर नारायण, अमित श्रीवास्तव (डीडी उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग) और आईआईएफटी के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान किया गया है। यह वह गीत है जिस गीत को सुनकर असंख्य क्रांतिकारियों ने मां भारती की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

सरहद पर तैनात हमारे असंख्य वीर सैनिक को ने भी इसी गीत को अपने मन मंदिर में विद्यमान कर देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। वीएचपी के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह केवल गीत नहीं है, यह राष्ट्रीय आराधना है। इसके अपमान से कार्यकर्ता आहत हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें