अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एससी/एसटी एक्ट के विरोध में अभियान चला रही है। इसी के तहत परिषद के लोग थाना लोहामंडी से जुलूस की शक्ल में सांसद चौधरी बाबूलाल का घेराव करने और ज्ञापन देने पहुंचे थे।
लोग उनके कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद चौधरी बाबूलाल ज्ञापन लेने कार्यालय से बाहर आए तो लोगों ने उनको घेर लिया और अपनी समस्या बताने लगे। इस बीच सांसद ने प्रदर्शनकारियों की संख्या देखते हुए आंदोलन के तरीके पर कटाक्ष कर दिया।
इस पर सुमंत गुप्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप लोग लोकसभा और राज्यसभा में चुपचाप इस काले कानून को पास कराते रहे। हम गांधीवादी लोग हैं। क्या हिंसा किए बिना हमारी बात नहीं सुनी जाएगी। बात बढ़ती नजर आयी तो मौजूद लोगों के हस्तक्षेप और समझदारी से मामला टल गया।
इस मौके पर रवि प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, मुरली प्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुमन गोयल, जितेंद्र सिंह सिकरवार, मखेंद्र सिंह, जुनैद अहमद, संजीव सिंह, राजीव चौहान, चेतन वर्मा, संजय अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, केएम सिंघल, किशन कुमार गोयल, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।