कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आप अपने वीडियो, चित्रकला, गीत, काव्य को
https://auevents.in/coronayodha/agra पर क्लिक कर अपलोड करें। इस मुहिम से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें या मोबाइल नंबर 9927122294 पर संपर्क करें।
अनूठी मुहिम में बनें साझीदार
कोरोना के कहर से हम अभी तक बचे हुए हैं तो यह उन कोरोना वॉरियर्स की मेहनत का नतीजा है। लॉकडाउन के दौरान 24 घंटे अनवरत काम करने वाले इन योद्धाओं के प्रति सम्मान दर्शाने की अनूठी पहल में साझीदार बनें और इनाम भी जीतें।
-अंजुल कुलश्रेष्ठ, निदेशक, सर्वी इवेंट्स
रचनात्मकता का प्रदर्शन करें
हरेक देशवासी को उन कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए, जोकि इस लड़ाई में अपनी जान हथेली पर रखकर लगे हुए हैं, ताकि हम सुरक्षित रहें। अमर उजाला की इस पहल में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करें।
- देवेंद्र सिंह धाकरे, प्रोपराइटर, देव एंटरप्राइजेज, पतंजलि मेगा स्टोर