आशीष गौतम की तहरीर पर पुलिस ने कमल सिंह, दीपक, हिमांशु, पुत्रगण कमल सिंह, कमल सिंह की पत्नी सुनीता और बेटी भारती एवं एक अज्ञात के खिलाफ दस लाख की चौथ वसूली के साथ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने कहा कि जमीन के कब्जे को लेकर झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।