फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी नटवरलाल के खिलाफ लामबंद डिफेंस एस्टेट के लोग

Tue, 16 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस एस्टेट कालोनी में 15 साल पहले रहने आई महिला विनीता (बदला नाम) ने कालोनी में लेडीज गारमेंट की दुकान खोली थी। उसने महिलाओं से तीन से चार फीसदी की ब्याज पर पैसे लिए थे। मकान बिकवाने व खरीदवाने पर मोटा कमीशन दिलाने का लालच देकर भी लाखों रुपये हड़प लिए। बीसी (लाटरी) में भी लोगों की लाखों की रकम ले ली। अब वह फरार है। तीन दिन से रुपये लेने के लिए भटक रहे लोगों ने थाना सदर पहुंचकर महिला के खिलाफ मोर्चा खोला था। पुलिस पीड़ितों की सुनवाई तक करने की जरूरत नहीं समझी। इस पर ठगी के शिकार लोग सोमवार को एसएसपी से मिले। आरोप लगाया कि 150 से ज्यादा लोगों के साथ तीन करोड़ से अधिक की ठगी की गई है। आरोपी महिला से जानमाल का खतरा जताया। महिला की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। एसएसपी ने बताया कि लोगों ने शिकायती पत्र दिया है। पीड़ितों की तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पाई-पाई जोड़ी, पल में लूट ले गई
रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी ललितेश का कहना था कि विनीता ने पल में उनकी जमा पूंजी को लूट लिया। उनके तकरीबन तीन लाख रुपये ले चुकी है। वहीं राजवीरी से लॉटरी और मोटे ब्याज के नाम पर तकरीबन पांच लाख रुपये की रकम हड़प चुकी है। सुनीता शाक्य से सात लाख रुपये हड़प लिए। डिफेंस कॉलोनी निवासी एसआई दाताराम गौतम की पत्नी अनीता ने बताया कि उनसे तकरीबन पांच लाख रुपये की रकम हड़प कर चुकी है। तीन लाख रुपये मकान के नाम पर लिए थे। विनीता ने कहा था कि वह अपना मकान बेच रही है। उसे रुपयों की जरूरत है। अगर, वह रकम देती हैं तो मकान उसे बेचकर चली जाएगी। मगद, बाद में पता चला कि विनीता ने मकान किसी और को बेच दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें