फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास का रखा ख्याल, जनता को किया बेहाल

Tue, 07 Jul 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता की हनक दिखाकर ताजगंज प्रोजेक्ट में बजट में तो खेल हो ही रहा है, अपने मन मुताबिक योजना में रद्दोबदल भी चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में खास का ख्याल और जनता को बेहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

सत्ता की ताकत के बलबूते ताजगंज प्रोजेक्ट में मनमाने काम का विरोध करने वालों को चुप कराया जा रहा है। अधिकारी नतमस्तक हैं ही, आम लोगों के विरोध पर सत्ता से नजदीकियों की धमकियां भी दी जा रही हैं। ताजमहल पूर्वी गेट से शिल्पग्राम तक दोनों ओर फुटपाथ बनाया जा रहा है। सड़क से एक फुट ऊंचे फुटपाथ को घरों, दुकानों के सामने भी बना दिया गया है। इससे घर में वाहन ले जाने का रास्ता ही बंद हो गया। एडीए ने ताजनगरी में इन मकानों को आवंटित किया था। प्रोजेक्ट में लोगों की आपत्ति के उलट पूर्वी गेट पर ही पंचतारा होटल अमर विलास और एडीए व डूडा अधिकारियों के होटलों के आगे रास्ता छोड़ा गया है। स्लोप देकर होटल के आगे से फुटपाथ बनाया गया है। क्षेत्रीय लोग भी यही चाहते हैं।

‘लव लेन’ पर कोर्ट के आदेश पर हटे थे पीछे
आगरा। पांच साल पहले एडीए ने फतेहाबाद रोड पर ताजगंज प्रोजेक्ट के फुटपाथ की तर्ज पर ही लव लेन बनाने की योजना तैयार की थी। इस पर आपत्ति जताते हुए होटलों, एंपोरियम और दुकान मालिकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। तब एडीए को कोर्ट के आदेश पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। विरोध के पीछे भी व्यापारियों का तर्क यही था कि ऊंचाई वाले पाथ बनाने से अपने प्रतिष्ठानों और घरों में वाहन ले जाना मुश्किल भरा होगा। यही हाल ताजगंज प्रोजेक्ट में पाथवे बनाने में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें