फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: बीमारियों का मिला इलाज, हेल्थ बीमा के लिए दिखा उत्साह; शिविर में जांच के बाद डॉक्टर ने दी सलाह

Mon, 07 Oct 2024 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

स्वास्थ्य शिविर में लोगों को बीमारियों का इलाज मिला। इससे उनमें हेल्थ बीमा के लिए उत्साह दिखा। शिविर में जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें उचित सलाह दी। 
विज्ञापन
अमर उजाला और टाटा एआईजी की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित श्री कृष्ण लोक अपार्टमेंट में स्वास्थ्य शिविर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला और टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित श्रीकृष्ण लोक अपार्टमेंट में लगे शिविर में लोगों को बीमारियों का इलाज मिला। टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की भी जानकारी मिली, जिसे अपनाने का लोगों में उत्साह दिखा।

विज्ञापन


जनरल फिजीशियन डॉ. स्वपना की जांच में बुखार, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग की परेशानी मिली। इनको परामर्श देकर बचाव के बारे में बताया। रक्त संबंधी जांच की सुविधा भी मिली। नेत्र परीक्षणकर्ता अंशिका दुबे की जांच में कई के नजर कमजोर थी। मोबाइल-टीवी, कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने पर कई बच्चों की आंखें ड्राई और खुजली की परेशानी मिली। 

टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस के हेमंत सोलंकी ने लोगों को बीमा की विशेषताएं बताईं। शिविर में यूनियन बैंक के एजीएम तेजपाल सिंह, अनिल अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, राधाकृष्ण गुप्ता, अभिनंदन, विश्वराज चौहान, वासुदेव नंदन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें