फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में आमने सामने आए दो गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार की शाम गांव शाहआलमपुर और नगला दखली के लोगों के बीच लाठी डंडा चल गए। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर निवासी विजय सिंह और नगला दखली निवासी रजनीश के बीच चुनाव की रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोगों में लाठी डंडा चलने लगे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने गांव पहुंच कर आरोपियों की तलाश की। वहीं घायलों का मेडिकल कराया। एक पक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई रामवीर को चुनावी रंजिश को लेकर उसके गांव नगला दखली निवासी मोहित, रजनीश, बलराम, आदित्य ने लाठी डंडा व फरसा मारकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के बलराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि उसे व भाई उपेंद्र को नरेंद्र, सरवन, रामवीर आदि ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें