फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर हाहाकार

Sun, 15 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भीषण गर्मी में यमुनापार में जल संकट गहराने लगा है। यहां कई दिनों से पानी की सप्लाई न होने पर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। हालत ये है कि एक बाल्टी पानी भी बमुश्किल हासिल हो रहा है। गुस्साए लोगों ने कई जगह प्रदर्शन भी किया। इधर, जीवनी मंडी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पुराने शहर में भी जलापूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

यमुनापार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई बाधित चल रही है। इसकी वजह से ट्रांसयमुना कालोनी, पीलाखार, किशन नगर, नराइच, शाहदरा, नुनिहाई, सीता नगर, महावीर नगर, सती नगर, श्याम नगर, नगला मोहनलाल, नगला रामबल, रामनगर आदि क्षेत्रों में शनिवार को भी पानी नहीं मिला। इससे गुस्साए लोगों ने पीलाखार में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई दिनों से क्षेत्र में एक बूंद पानी नहीं आया। इधर-उधर लगे सबमर्सिबल पंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ट्रांसयमुना कालोनी में भी लोगों ने विरोध जताया।
इधर, जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जुड़े पुराने शहर में भी शनिवार को पानी की किल्लत रही। पानी सप्लाई की पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण वाटर वर्क्स से शुक्रवार से ही सप्लाई बाधित चल रही है। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुक्रवार दोपहर बाद शुरू कर दिया गया था लेकिन 24 घंटे बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जबकि विभागीय अधिकारियों ने दावा किया था कि शनिवार सुबह तक पाइप लाइन ठीक कर ली जाएगी, शाम को पानी सप्लाई होगी। मगर, दो दिन पानी न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। पटेल नगर, विजय नगर, जीवनी मंडी, संजय प्लेस, छत्ता, दरेसी, पीपल मंडी, काला महल आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हुई। जलकल महाप्रबंधक मंजू गुप्ता का कहना है कि रविवार सुबह से पानी सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें