फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पंप से पानी भरने को लेकर चले लाठी-डंडे

Tue, 19 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 जगदीशपुरा के किशोरपुरा में गली नंबर चार में सोमवार को सरकारी सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे चले। बर्तन फिंकाई भी हुई। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी गली में रहने वाले कैलाश के घर के बाहर विधायक निधि से सबमर्सिबल पंप लगवाया गया था। यहां से तकरीबन 500 परिवार पानी भरते हैं। सोमवार सुबह 10:30 बजे मोहल्ले की रेनू पत्नी हेमंत अपने आठ साल के बेटे अरुण के साथ पानी भरने आई थी। मोहल्ले के ही हरप्रसाद की नातिन आरती, रानी भी पानी भरने आई थीं। उनमें पहले पानी भरने को लेकर गालीगलौज हो गई। आरोप है कि मौके पर आए हरप्रसाद व परिवार के अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्द बोले और मारपीट की। तब दोनों पक्षों के लोग आ गए। उनमें मारपीट हो गई। रेनू का देवर सतीश बचाने आया तो उसे भी पीटा। हरप्रसाद का कहना है कि सतीश ने घर में घुसकर उसकी नातिन और महिलाओं के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। रेनू की सास चंद्रकांता की तहरीर पर हरप्रसाद, राजू और किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हरप्रसाद और किशोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।


दो हजार की आबादी में एक पंप
किशोरपुरा में पंप से पानी भरने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है। दो हजार की आबादी में एक पंप लगा है। वह भी सुबह और शाम के समय ही चलाई जाती है। अगर, बिजली गुल हो जाए तो पानी भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन


बिल को लेकर भी हुआ था झगड़ा
सबमर्सिबल पंप का बिजली बिल गत महीने काफी अधिक आया था। बिल भरने के लिए लोगों ने चंदा किया था। मगर, एक परिवार बिल में सहयोग नहीं करना चाहता था। इस पर उस परिवार को पानी भरने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें