फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अशोक नगर सहित 10 इलाकों में जल संकट, 20 हजार लोग रहे परेशान

Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी के अशोक नगर, शाहगंज, प्रकाश नगर, लोहामंडी, अर्जुन नगर, रामनगर, केदार नगर समेत 10 क्षेत्रों में रविवार की सुबह प्रेशर बेहद कम रहा, जिससे करीब 20 हजार लोग पानी के लिए परेशान रहे।
 
विज्ञापन
सड़क किनारे टंकी से पानी भरती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े जोनल पंपिंग स्टेशनों की टंकियां और सीडब्ल्यूआर सुबह तक भर नहीं पाए। शनिवार रात 2 बजे सिकंदरा वाटरवर्क्स पर पानी का शोधन शुरू हो सका, जो सुबह तक सभी पंपिंग स्टेशनों के लिए नाकाफी रहा। इसका असर रविवार सुबह की जलापूर्ति पर पड़ा। शाम को अधिकारियों ने सामान्य जलापूर्ति का दावा किया।

विज्ञापन


सिकंदरा वाटरवर्क्स में शनिवार शाम को बिजली फॉल्ट के कारण एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट बंद हो गए थे। इससे शनिवार शाम को जलापूर्ति ठप हो गई थी। आधे शहर में पानी नहीं पहुंचा। रात 10 बजे बिजली आई, लेकिन फिर फॉल्ट हो गया, जो रात एक बजे तक ठीक हो सका। इसके बाद रात दो बजे सिकंदरा वाटरवर्क्स के प्लांट चल सके। 

एमबीबीआर प्लांट और गंगाजल प्लांट को चालू करने के बाद तीन घंटे जल शोधन हुआ, उससे जोनल पंपिंग स्टेशनों की टंकियां पूरी तरह से नहीं भर पाईं। सुबह छह बजे जलकल विभाग को पानी की सप्लाई देनी थी। सीधी सप्लाई वाले इलाकों में तो पानी पहुंच गया लेकिन अधिकांश इलाके पानी को परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चला प्लांट, शाम को सामान्य आपूर्ति
जलकल विभाग के जीएम आरएस यादव ने बताया कि सुबह जलापूर्ति में परेशानी रही, लेकिन पूरे दिन हमने प्लांट चलाए, जिससे जोनल पंपिंग स्टेशनों की टंकियां और रिजर्वायर भर गए। इससे शाम को जलापूर्ति सामान्य रही है।

36 घंटे बाद मिल पाया पानी
बिजली संकट के कारण बंद रहे सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों के लोगों को 36 घंटे बाद पानी मिल पाया। शनिवार सुबह जलापूर्ति के बाद लोगों को रविवार शाम को पानी मिला। घरों में स्टोर पानी भी खत्म हो चुका था। रविवार शाम को सप्लाई के दौरान लोगों ने जरूरत का पानी स्टोर करके भी रख लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें