फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर दो दिन बंद रहने के बाद रविवार को बाजार खुला। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे। दुकानों पर जहां खरीदारों की भीड़ दिखी वहीं बाजार में चहल-पहल भी रही। सुरक्षा के लिहाज से चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर 18 और 19 मार्च को बाजार बंद रहा। दो दिन तक अधिकांश लोग घरों में ही रहे। त्योहार के बाद रविवार को बाजार खुला। सुबह से ही खरीदारी करने के लिए लोग बाजार में पहुंच गए। लोगों ने रोजमर्रा के सामान की खरीदारी की। इससे चहल-पहल भी दिखाई दी। दो दिन बाद बाजार खुलने के कारण पुलिस ने भी चौकसी बरती। बाजार में जाम न लगे इसके लिए प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे। बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। दो पहिया वाहनों को ही बाजार में अंदर जाने दिया गया। शाम तक खरीदारों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें