वृंदावन (मथुरा)। बंदरों के बढ़ते हुए उत्पात को लेकर विहार घाट पर स्थानीय लोगों ने रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम का पुतला दहन किया और नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आए दिन तीर्थयात्रियों को हिंसक बंदर घायल कर रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने में भी बंदरों से भयभीत है। अनु शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय जन प्रतिनिधियों ने बंदरों की समस्या के निदान का भरोसा ब्रजवासियों को दिलाया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद बंदरों को लेकर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि बंदरों की नसबंदी कराई जाए और इनके लिए पीएमवी के जंगल में मंकी सफारी का निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर ज्योत्सना, वंदना, माला देवी, धर्मवीर, रवि, बाबूलाल शर्मा, अर्जुन पटेल, गंगा देवी, अरुण किशेार, धर्मेंद्र, आशीष घोष, तनु कटारा, रुद्र शर्मा, अंशुल शर्मा, काजल शर्मा, बीना सिंह ऊमा देवी उपस्थित थे।