वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं के चोरी हुए मोबाइलों के लॉक मांट की एक दुकान पर तोड़कर दिल्ली में बेचे जाते थे। यह खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े सात चोरों ने पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस ने 17 चोरी के मोबाइल के साथ सात युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों मेें छटीकरा निवासी पिंटू यादव, गोपालगढ़ निवासी महेश, भजनपुरा दिल्ली निवासी कृष्णकुमार, मांट निवासी नेम सिंह व रोहित, वृंदावन किशोरपुरा निवासी नितिन शर्मा एवं छटीकरा निवासी योगेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के 17 मोबाइल बरामद किए हैं।
कोतवाल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर के मंदिरों में चोर भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी कर मांट में मोबाइल की दुकान करने वाले नेम सिंह को देते थे। यहां नेम सिंह महंगे मोबाइलों के लॉक तोड़कर दिल्ली भजनपुरा निवासी कृष्णकुमार को देते थे। वह दिल्ली में सस्ते दामों में चोरी के मोबाइलों को बेचता था। सर्विलांस की मदद से मोबाइल चोर गैंग का खुलासा हुआ है।