महर्षि मार्कंडेय के मेले में लाठी की खरीदारी करते लोग।
मैनपुरी। महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर लक्खी मेला चल रहा है। इस मेले में जहां पुरुषों को मेले की लाठी खूब भा रही है तो वहीं महिलाएं महर्षि के दर्शन के साथ वटवृक्ष की पूजा के लिए भी पहुंच रही हैं। रविवार को मेले में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।
महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर कार्तिक पूर्णिमा से ही एक पखवाड़े तक चलने वाले मेले का शुभारंभ हुआ। रविवार को सुबह से ही मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। हजारों की संख्या में मेले में पहुंचे भक्तों ने महर्षि के मुख्य मंदिर पर दर्शन किए। इसके साथ ही महिलाओं ने वट वृक्ष पर पहुंचकर पूजा की।
मेले में पहुंच रहे लोगों को यहां की लाठी बहुत भा रही है। बड़ी संख्या में मेले से लोगों ने लाठियां खरीदीं। बच्चों के लिए मेला में लगाए गए झूले आकार्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला और पुरुष कांस्टेबल के साथ पीएएसी भी लगाई गई है। मेले में जाम न लग सके इसके लिए यातायात पुलिस को भी जिम्मेदारी दी गई है।