हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सम्मानित किए गए शिक्षक
करहल। शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत द्वारा गीता स्थली कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के दो शिक्षकों शशिकांत दीक्षित प्राथमिक विद्यालय बजरतलिया विकासखंड करहल तथा देवेश अवस्थी उच्च प्राथमिक विद्यालय पैरारशाहपुर बरनाहल को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कर्नाटक, नागालैंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र्, मध्यप्रदेश सहित देश के 20 राज्यों से विद्यालयी शिक्षा के साथ समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, योग शिक्षा में बेहतरीन कार्य कर रहे 155 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
एनआईटी निदेशक डॉ. वीवी रमन रेड्डी, चेयरमैन कुरुक्षेत्र विकास प्राधिकरण मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. सीआर डिप्लॉयज, शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत के संस्थापक शैलेश कुमार प्रजापति, हरियाणा संयोजक सुशीला जांगड़ा, डॉ. सुरेश राणा द्वारा सम्मानित किया गया।