फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलआईसी कर्मियों ने ली मतदान की शपथ

Mon, 06 May 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वीप अभियान के अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम में जिला प्रभारी स्वीप एवं समन्वय जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिनेश पालीवाल, सहायक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अतुल सक्सेना ने मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी स्वीप ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना जरूरी है। सात मई को जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिनेश पालीवाल ने कहा कि मतदान का बढ़ा हुआ प्रतिशत लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। इस दौरान अभय सक्सेना, कुमारिल गुप्ता, चंद्रशेखर माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, अश्वनी माहेश्वरी, नवीन सक्सेना, चंदन सक्सेना, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें