फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धार्मिक स्थल में खून व मांस मिलने से लोगों में आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति; संदिग्धों से पूछताछ जारी

Wed, 19 Jun 2024 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

धार्मिक स्थल में खून व मांस मिलने से लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
UP: धार्मिक स्थल में खून व मांस मिलने से लोगों में आक्रोश, थाने पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात घर की छत पर बने धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े व खून के निशान मिले। बुधवार सुबह क्षेत्र में सांप्रदायिक उन्माद की आशंका और हंगामे की सूचना पर एसीपी हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। विरोध करते हुए लोगों को शांत कराया। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी का है। 

विज्ञापन


टेढ़ी बगिया निवासी ओम भारद्वाज ने बताया कि उनके घर की छत पर 30 साल से मंदिर है। जहां रोज पूजा करते हैं। बुधवार सुबह 6 बजे गए तो देखा कि खून व मांस के टुकड़े पड़े थे। यह देख वह घबरा गए। मामले की सूचना पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है। इसके बाद धर्मस्थल को गंगाजल से साफ किया गया। 

एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने मांस के टुकड़े व खून को जांच के लिए भेजा है। संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें