फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालबाग में जलभराव पर भड़के लोग

Wed, 17 Feb 2016 01:00 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीवर लाइन उखाड़ दिए जाने की वजह से जलभराव से जूझ रहे लोगों को खासी परेशानी होने लगी है। घरों से निकलना दूरभर हो गया है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। स्थिति को देखते हुए जलकल की महाप्रबंधक मंजू रानी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी।
विज्ञापन

अमरबाग वेलफेयर सोसाइटी ने जीएम को बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेश पर सीवर लाइन उखाड़ दी गई। इसके बाद नई सीवर लाइन डाली भी जा रही है लेकिन इस दौरान गंदे पानी की निकासी का कोई वैकल्पिक बंदोबस्त नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र में जलभराव हो गया है। लोग घरों में कैद होते जा रहे हैं। संक्रमण की आशंका बनी हुई है सो अलग। इस पर जीएम ने बताया कि उक्त पाइप लाइन जल निगम द्वारा डाली जा रही है। वैकल्पिक व्यवस्था भी उन्हीं को करनी है। इसके लिए जीएम ने संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे पार्षद रवि माथुर ने जल निकासी के लिए बंदोबस्त न होने के लिए अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें