शास्त्रीपुरम् स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नृत्यांगना विजयलक्ष्मी ने केरल के शास्त्रीय नृत्य ‘मोहिनी अट्टम’ की प्रस्तुति दी। चोलेकट्ट, आदिताल और राग आरभी के जरिये नवरस प्रदर्शित किए। उद्यान वर्णन में प्रकृति का सौंदर्य सूर्य, फूल, फल, नदी, मोर, हाथी आदि का आभाष कराया। अंत में पंडाट्टम नृत्य किया, जिसमें विद्यार्थियों को दु:ख में भी खुश रहने की प्रेरणा दी गई। विजयलक्ष्मी का साथ गायन और वादन में सदानम, राजगोपालम, कलामंडलम श्री कुमार, शामला भास्कर ने दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक पंत ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल छात्रा शभ्या शर्मा और गायत्री शर्मा ने किया।