फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से व्यापारी की मौत, वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाकर दो घंटे हंगामा

Sat, 25 Jan 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ब्रजमोहन गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शमसाबाद रोड स्थित दिगनेर पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर को पीपल का सूखा पेड़ गिरने से खाद-बीज व्यापारी ब्रजमोहन गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया। मुआवजे की मांग की। पुलिस ने दो घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्रज भूमि में वसंत पंचमी से शुरू होगा फाग महोत्सव, इस दिन खेली जाएगी लठामार होली

गांव दिगनेर निवासी बल्लो उर्फ ब्रजमोहन (40) पुत्र बंगालीमल गुप्ता दोपहर तकरीबन 12:30 बजे दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। उनकी दुकान के पास ही पीपल का पेड़ लगा था। परिजनों के मुताबिक, अचानक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


पेड़ के नीचे दबकर बल्लो उर्फ ब्रजमोहन घायल हो गए। उन्हें लोग अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि पेड़ सूखा हुआ था। इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। पेड़ हटाने के लिए बोला था। मगर, पेड़ नहीं हटाया गया। इससे हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें: एएसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को समझाया 'अपराजिता' का मतलब, दिए सुरक्षा के मंत्र
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शमसाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे। दो घंटे बाद ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खोला जा सका।
ये भी पढ़ें: आगराः बालिका से दुष्कर्म, छात्रा को बाइक पर खींचा, आधी आबादी पर हुए जुल्म से आक्रोश

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्रजमोहन वह दस साल से दिगनेर पुलिया पर दुकान चला रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। पत्नी हेमलता है। परिवार में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें