फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनायकपुर की लाडली का वॉलीबाल नेशनल के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
24एमएनपी-32-वर्षा यादव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के छोटे से गांव विनायकपुर निवासी वर्षा यादव ने जिले का नाम रोशन किया है। वर्षा का चयन 26 जनवरी से आंध्र प्रदेश के कडप्पा में आयोजित होने वाली जूनियर वर्ग नेशनल वॉलीबाल के लिए प्रदेशीय टीम में चयन किया गया है। शुक्रवार को वर्षा यूपी टीम के साथ आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

जिले के गांव विनायकपुर निवासी रामनरेश यादव की पुत्री वर्षा यादव शुरू से ही खेलों मे रुचि रखती है। जूनियर वर्ग की यूपी वॉलीबाल प्रतियोगिता में वर्षा ने मैनपुरी की तरफ से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया था। मैनपुरी की टीम सेमीफाइनल में बाहर हुई थी। बाद वर्षा का चयन आंध्र प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू होने वाली प्रदेशीय टीम के लिए किया गया। शुक्रवार को वर्षा प्रदेशीय टीम के साथ आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई।
वर्षा की इस सफलता पर वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, उप क्रीड़ाधिकारी सुखेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज राठौर, प्रमोद दुबे बाबा, प्रमोद यादव, घनश्याम दास गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रफुल्ल यादव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें