कासगंज के सिढ़पुरा में सराफा कारोबारियों के साथ बैठक करते सीओ
- फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा(कासगंज)। पुलिस क्षेत्राधिकारी गवेंद्रपाल सिंह गौतम ने कस्बे के सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की। वहीं सुरक्षा के संबंध में सलाह दी और अपने सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखने के लिए कहा। बैठक से पूर्व पुलिस ने बाजार में पैदल मार्च भी किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जाड़े के मौसम में चोरी की वारदातें बढ़ जाती हैं। इसके लिए पुलिस गश्त को बढ़ाया जा रहा है लेकिन स्वयं की सुरक्षा जरूरी है। सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू स्थिति में रखें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अच्छी क्वालिटी तस्वीर वाले हों। कैमरे दुकान के अंदर एवं बाहर की तरफ भी कैमरों को लगाएं, जिससे बाजार में आने वाले लोग भी सीसीटीवी में कैद हो सकें।
यदि कोई आपराधिक या चोरी की वारदात करता है तो उसे पहचाना जा सके। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ अमांपुर रोड, एटा रोड, करतला रोड, धुमरी रोड, पटियाली रोड आदि रोडों पर गश्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा सर्द रातों में गश्त को बढ़ाया गया है।
कासगंज के सिढ़पुरा में देर सायं गश्त करती पुलिस- फोटो : KASGANJ