फतेहपुर सीकरी। नगर में बृहस्पतिवार को विधायक चौधरी बाबूलाल ने राजकीय बाजरा खरीद केंद्र का शुभारंभ किया। यहां किसानों से बाजरे की खरीद 2900 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
विधायक चौधरी बाबूलाल ने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज केंद्र पर बेचकर सरकारी समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह, थान सिंह, रामपाल, टिकेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेश प्रधान आदि मौजूद रहे।