फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा की पंचायत में पीडीए बुजुर्गों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सपा के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जगह-जगह पीडीए की पंचायत कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, जन सेवा कार्य किए जा रहे हैं। हर प्रकार की मदद और सुख-दुख में साथ रहने का आश्वसान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को रूपाली अशोक दीक्षित ने धिमश्री के एक मैरिज होम में पंचायत कर पीडीए वर्ग के 19 लोगों को, जिसमें सुरेंद्र राठौर, गंगाराम राठौर, हजारीलाल कुशवाह, कुंदन सिंह कुशवाह, हरविलास प्रजापति, तोताराम प्रजापति, वाला प्रसाद झा, प्रेमवती झा, सीताराम जाटव, प्रहलाद जाटव, रामवती जाटव, रमेश चंद्र दिवाकर, खचेरा दिवाकर, सुनहरी लाल खटीक, महेंद्र सिंह खटीक, सिद्धार्थ सक्सेना, गेंदालाल सविता, भंते सिंह, वाल्मीकी को मंच पर सम्मानित किए गए। रूपाली अशोक दीक्षित पिछले चुनाव में सपा की प्रत्याशी रहीं हैं और तभी से वह क्षेत्र में सक्रिय हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह ने की। अन्य वक्ताओं में संतोष पाल, राहुल चतुर्वेदी, देवेंद्र उपाध्याय रविंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें