फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा : प्रत्येक केंद्र पर रहेंगे 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 12 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को विवरण सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 6840 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की सूची भेज दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रत्येक कक्ष में 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक की तैनाती आवश्यक रूप से की जाए। जिला प्रशासन की ओर से कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।
-
प्रकाश और पानी की करें व्यवस्था
जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से दो दिन पहले ही सभी केंद्रों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के प्रबंध किए जाएं। कक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखी जाए। प्रत्येक कक्ष के बाहर पानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें