फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवोदय विद्यालय की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की टीम। - फोटो : नवोदय विद्यालय की टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयाेजित जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच में खेलाे इंडिया टीम को हराकर नवोदय विद्यालय भोगांव की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नवोदय विद्यालय की खिलाड़ी शुरुआत से ही हावी रहीं। नवोदय विद्यालय की टीम ने खेलो इंडिया टीम को 38-28 के अंतर से हराया। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे और क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने खिलाड़ियोें का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, हॉकी कोच संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें