अवंती बाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट
फतेहपुर सीकरी। ग्राम सीकरी चार हिस्सा में शुक्रवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अखिल भारतीय लोधी सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन मैच सीकरी चार हिस्सा नगर टीम और पतसाल टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीकरी चार हिस्सा की टीम निर्धारित ओवरों में 55 रन ही बना सकी। जवाब में पतसाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आनंद लोधी की ओर से 11 हजार रुपये की नगद धनराशि भी भेंट की गई। कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष हरिओम लोधी, भरत सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा, मिथुन लोधी, रिंकू लोधी, अनिल लोधी, खजान सिंह लोधी, शशिकांत लोधी, संतोष धनगर, मूला चौधरी, शाहिद मौजूद रहे।