सोरों। भारत-चीन बॉर्डर एलएसी पर शहीद हुए विकास रेजीमेंट के कंपनी लीडर नेईमा तेंजिन को विश्व हिंदू परिषद ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं घायल जवान तेंजिन लांदेन के शीघ्र स्वास्थ होने की ईश्वर से कामना की है।
पूर्व में हुए समझौतों का उल्लंघन कर लद्दाख स्थित चुशूल सेक्टर में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को भारत ने कड़ा प्रतिरोध करके वापस खदेड़ दिया। विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक सुनील तिवारी, शिव वैंदेल, अमरदीप मिश्र, गौरव गोस्वामी, गोपाल कसेरे, अमित प्रजापति ने शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी है। संवाद