फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देशभक्ति के गूंजे तराने, शान से फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर निकाली गईं प्रभात फेरियां, भारत माता के जयकारों की रही गूंज, स्कूल-कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां
विज्ञापन

आगरा। जनपद में 77 वां गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रभात फेरियां निकाली गईं। गांव और कस्बों की गलियां भारत माता के जयकारों से गूंज उठीं। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों में शान से झंडा फहराया गया। स्कूल-कॉलेजों के हुए रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
-बाह में प्रभात फेरियां निकाल लगाए भारत माता के जयकारे
बाह। गणतंत्र दिवस पर बाह, जैतपुर, जरार, बटेश्वर, भदरौली के स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरियों में भारत माता के जयकारों की गूंज रही। प्रभात फेरियों के बाद शान से तिरंगा फहराया गया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, ब्लॉक पर बीडीओ नीरज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, भदावर पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार, जूनियर हाईस्कूल बाह में खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, जरार, बाह में माथुर वैश्य महिला मंडल द्वारा, आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबंधक शिवशंकर बौहरे, प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित, फतेहपुरा के सैनिक इंटर काॅलेज में प्रबंधक शिववीर सिंह, प्रधानाचार्य अखिलेश वाजपेयी ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


हर्ष उल्लास से मानाया गया गणतंत्र दिवस

सैया। श्रीमती माया देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैंया में समाजसेवी मास्टर रमेश चंद जारोलिया ने झंडा फहराया। छात्र-छात्राओं ने नाटक और कव्वाली सहित देशभक्ति के गानों पर नृत्य नृत्य किया। प्रधानाचार्य मोहन कांत जारोलिया, प्रबंधक मुकेश कांत और निर्देशक रविकांत ने छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-
शमसाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर में फहराया झंडा

शमसाबाद। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुदैनिया, शिव शंकर एवं मुख्य वक्ता राम मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। इस दौरान स्थाई अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, हरिकेश, छीतरमल गुप्ता, श्याम सुंदर कुशवाहा, विजय वर्मा, रामनाथ गुप्ता, जोगेंद्र सिंह, हरिओम राठौर, पवन अग्रवाल, रवि राठौर, किसलय गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, विजेंद्र कुमार वर्मा, उपस्थित रहे।

रायभा में 101 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

अछनेरा। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बा क्षेत्र के गांव रायभा में देशभक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। बगीची के पास आयोजित भव्य समारोह में गांव में स्थापित 101 फीट ऊंचे विशाल तिरंगा झंडा क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने फहराया। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। सभी ने इस ऐतिहासिक क्षण को मोबाइल कैमरों में कैद किया। ग्रामीणों का कहना था कि 101 फीट ऊंचा तिरंगा गांव की पहचान बनेगा।
-
किरावली में तहसीलदार ने फहराया तिरंगा
किरावली। सोमवार को तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार किरावली दीपांकर ने झंडा फहराया। एसीपी अछनेरा कार्यालय पर शैलेंद्र कुमार सिंह, सीएचसी किरावली पर डॉ. राघवेंद्र सिंह सहकारी समिति अभैदौपुरा लिमिटेड पर रामेश्वर सिंह ने झंडा फहराया। वहीं किरावली नगर पंचायत किरावली कार्यालय पर चेयरमैन प्रवीना सिंह इंदौलिया ने अपने सभासदगणों के साथ झंडा फहराया। मौके पर सभासद प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, भाज पिंकी सरपंच, डोरीलाल इंदौलिया, पीतम दुबे, आरके इंदौलिया, कमलेश देवी, ममता सिंघल, रिहाना बेगम, गुलाब देवी,नरेश इंदौलिया, हरिसिंह, गीतम सभासद, विक्रम, लाल बहादुर सभासद, प्रमोद गोयल, दानिश कुरैशी, हाजी रहीश , पप्पू लंबरदार, ताराचंद एडवोकेट, आदि मौजूद रहे।

संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प
खेरागढ़। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी ऋषी राव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार सतेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, हरीशंकर दुबे ने संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सुधीर गर्ग उर्फ गुड्डू ने अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ तिरंगा फहराया। ,कोतवाली पर थाना प्रभारी, ब्लॉक कार्यालय ब्लाक प्रमुख अनिल सिकरवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ.आरके सिंह ने झंडा फहराया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर, सरकारी व निजी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कागारौल में प्रभात फेरी निकाल दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
कागारौल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बा कागारौल में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने देशभक्ति नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता और संविधान के महत्व का संदेश दिया। कस्बा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्राम प्रधान पिस्ता देवी व थाना परिसर में थानाध्यक्ष मोहित शर्मा ने झंडा फहराया।
-
राहुल पेलवार की प्रतिमा पर फहराया झंडा
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव दिगरौता में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएसएफ के जवान राहुल पेलवार की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने झंडा फहराया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर उनकी वीरगाथा को याद किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर गर्ग, सहदेव शर्मा, पंकज कटारा, नरेश शर्मा, आकाश पेलवार, राहुल पाराशर, मयंक कुलश्रेष्ठ, अशोक चाहर, धर्मपाल चाहर, केदार चाहर, मानू चौधरी, संजय चाहर, आर.एस. पेलवार आदि उपस्थित रहे।

पिनाहट में तिरंगा शोभा यात्रा निकालकर दिया भाईचारे का संदेश



पिनाहट। भारतीय भाईचारा महासंघ के तत्वावधान में मंगलवार को फतेहाबाद से बाह तक विशाल तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया एवं राष्ट्रीय संरक्षक बाबा बालक दास ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा बाह रोड बाईपास होते हुए विभिन्न गांवों और कस्बों से होकर गुजरी। वहीं पिनाहट ब्लॉक के बसई अरेला में मान सिंह निषाद सोनू निषाद मंगल निषाद सहित अन्य लोगों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं मानिकपुरा स्थित जूनियर स्कूल परिसर में देवेंद्र शर्मा एवं स्वागत किया वही स्याहीपुरा, भदरौली फरेरा, जरार मे भी ग्रामीणों व अभिभावकों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। समाज में समरसता बना कार्यक्रम का समापन एसएस हॉस्पिटल, बाह पर हुआ। इसी दौरान तिरंगा शोभा यात्रा में डॉ. रविंद्र सिंह राजपूत, दयावती राजपूत, विजय निषाद जितेंद्र, कंचन जोशी, कोमल सिंह निषाद मनीष निषाद उमेश जोशी रूप सिंह राजपूत आदि सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे।

शहीद नायक सतीश चाहर की स्मृति में निकाली तिरंगा यात्रा
किरावली। युवा कल्याण एसोसिएशन मसेल्या के तत्वावधान में शहीद नायक सतीश चाहर की स्मृति में लगातार सातवीं बार विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद सतीश चाहर के पिता रमेश चंद चाहर, उनके पुत्र वंश चाहर एवं भाई मनोज चाहर ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। रालोद नेता सुरेन्द्र चाहर ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर सभी को प्रसाद वितरित किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांव मसेल्या स्थित शहीद सतीश चाहर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में रालोद नेता ब्रजेश चाहर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रालोद,मनोज चाहर, सत्यवीर चाहर, सुरेंद्र चाहर, महेश चाहर, संतोष चाहर, पवन, शैलेन्द्र, बिहारी, वीरू, नेत्रपाल, यशपाल, वीरेंद्र, अवेशू बीडीसी, बंटी, गुड्डू, रामबाबू, पोलार्ड, राकेश शर्मा, राकेश चाहर, रुकमा, जगपाल, रामफूल उपस्थित रहे।

भारत माता के गूंजे जयकारे
सैंया/जगनेर/पिनाहट/फतेहाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैंया के राजकीय महाविद्यालय, एसआरएस मेडिकल कॉलेज, अस्पताल सिकंदरपुर, विकासखंड, माया देवी जूहां, आर्यावर्त बैंक तेहरा और बसई जगनेर थाना सहित विभिन्न थानों में आयोजन हुए। इस दाैरान प्राचार्य डाॅ. गुलशन सक्सेना, डाॅ. रेखा सुमन, डाॅ. अतुल भारती, सुधीर कुमार गर्ग चेयरमैन खेरागढ़, डाॅ. हरि सिंह भदाैरिया और रमेश चंद जारौलिया सहित थाना प्रभारियों ने झंडा फहराया। पिनाहट में खंड विकास कार्यालय, सभी थानों, नगर पंचायत कार्यालय, स्कूलों, सचिवालयों और पंचायत कार्यालयों पर आयोजन किया गया। इस दाैरान ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदाैरिया, नगर अध्यक्ष रामरती देवी, दिनेश तोमर, प्रधान देवानंद परिहार, रामनिवास वर्मा, दलवीर यादव, मनीषा देवी और सरोज देवी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहाबाद में तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा, नगर पंचायत में अध्यक्ष बबीता शल्या ने झंडा फहराया। इनके अलावा खंड विकास कार्यालय थाना फतेहाबाद, वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय, सीएचसी, जनता इंटर काॅलेज, कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय और टोल प्लाजा फतेहाबाद में कार्यक्रम किए गए। इस दाैरान बीडीओ रजत कुशवाहा, विशाल राठौर, डाॅ. उदय प्रताप, डॉ. शिव कुमार, बृजेश पाठक, मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह, राधा मोहन द्विवेदी, सोबरन सिंह, सुधीश शुक्ला आदि माैजूद रहे। इरादतनगर में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बृजेश दीक्षित और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नागेन्द्र सिंह ने ध्वज फहराया। प्राथमिक विद्यालय हिरौंडा, नगला मौहरे, लादूखेड़ा प्रथम व द्वितीय, नगला बेरिया, मुखरई, रामपुरा व रामपाल का पुरा, घडी गढ़सान में कार्यक्रम हुए। इस दौरान विजय कुमार, धनसिंह, हरेंद्र वर्मा, वीनेश यादव, पुष्पा देवी, निधि श्रीवास्तव, रूपाली बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें