फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो साल में ही उखड़ने लगा पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग

Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग दो साल भी नही चल सका। यह मार्ग अभी से उखड़ने लगा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। पटियाली-सिढपुरा मार्ग काफी समय से जर्जर था। लोगों को कई साल गहरे-गहरे गड्ढों के बीच सफर करना पड़ा। 14 किलोमीटर जर्जर मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने करीब दो वर्ष पहले सही कराया था। सड़क के निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यह मार्ग सिढ़पुरा विकास खंड़ क्षेत्र के कई गांवों को पटियाली तहसील से जोड़ता है। इस मार्ग के बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होने लगी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते दो साल में ही लोग पुरानी स्थिति में पहुंच गए है। क्षेत्र के दिनेश तिवारी, आलोक मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, भानुप्रताप चौहान, हरी सिंह चौहान, उमेश सिंह, यतेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क के निर्माण के बाद छह माह में ही यह सड़क जर्जर होने लगी। लोगों की शिकायत बाद सड़क में पैचवर्क के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की गई। दो साल पूर्व बनी इस सड़क में सिढ़पुरा कस्बा के समीप, किलोनी पुलिया, किलाेनी मंदिर के सामने, रनुआ नगला से कुचरानी तक, फतेहपुर कालेज सहित अन्य स्थानों पर सड़क काफी जर्जर हो गई। लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। दो बार सड़क पर पैचिंग कार्य होने के बाद भी सड़क जगह-जगह से जर्जर हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से मार्ग पर दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर रंपुरा पुलिया और किलोनी पुलिया का निर्माण सही तरीके से नहीं किया है। पुलिया की ऊंचाई अधिक होने से दुपहिया वाहन पर बैठे लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों ने पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क की मरम्मत होने से लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें