फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान गृह में ही करें शवों का अंतिम संस्कार-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार ने कादरगंज घाट पर निरीक्षण किया। वहीं लोगों को शवों का अंतिम संस्कार शव गृह में ही करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शवों को किसी भी दशा में नदियों में न बहाएं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार पूरी तरह से कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही किया जाए। पूरी सावधानी बरती जाए, जिससे संक्रमण के फैलने की आशंका न रहे। यदि किसी शव को दफनाना है तो गहरा गड्ढा खोद कर ही दफनाया जाए। जिससे तेज बारिश या गंगा की लहरों से शव बाहर न निकले। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि घाट पर एक सूचना बोर्ड लगवाएं, जिसमें शवों को शवगृह में ही अंतिम संस्कार करने के लिए अपील की जाए।
शवों के अंतिम संस्कार इधर उधर न करें और घाट पर स्वच्छता का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानी बरतें। मास्क पहने और दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें