फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर: आई फ्लू, त्वचा की एलर्जी सहित विभिन्न रोगों के 172 मरीजों की हुई जांच

Thu, 10 Aug 2023 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें आई फ्लू, त्वचा की एलर्जी सहित विभिन्न रोगों के 172 मरीजों की जांच करके सलाह दी गई।
विज्ञापन
Agra News: अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदमचंद जैन संस्थान में लगे निशुल्क शिविर में 172 मरीज लाभान्वित हुए। इसमें आई फ्लू, त्वचा रोग के मरीज सबसे ज्यादा रहे। दंत रोग विशेषज्ञ की जांच में तंबाकू से लोगों के मसूड़ों में जख्म मिले।

विज्ञापन


होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कैलाश चंद सारस्वत और डॉ. श्रेय सारस्वत ने बताया कि आंख लाल होना, दर्द, पानी आने की परेशानी के 42 मरीज रहे। इनमें से 5 की आंखों में सूजन भी मिली। खुजली, चकत्ते, त्वचा की एलर्जी की 38 को दिक्कत थी। अन्य मरीजों में वायरल फीवर, खांसी-गले में दर्द, कमजोरी, पेट में दर्द, अपच, उच्च रक्तचाप, घुटनों में दर्द के रहे। इनको दवाएं देते हुए बचाव के बारे में भी बताया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'

विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि सारस्वत ने बताया कि 27 मरीजों को दांतों में परेशानी मिली। इनको पायरिया, मसूड़ों में सूजन-दर्द, जख्म की परेशानी बताई। ये सभी तंबाकू खाते थे। 9 मरीजों ने दांत घिसने की दिक्कत बताई। इनको ब्रश करने का सही तरीका और मुलायम ब्रश इस्तेमाल करने की सीख दी गई। 

मरीजों को मिठाई, चॉकलेट समेत चिपचिपी सामग्री खाने से बचने की भी सलाह दी गई। संस्थान निदेशक प्रो. बृजेश रावत ने चिकित्सकों का आभार जताया। शिविर में डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. जागृति असीजा, डॉ. श्वेता गुप्ता सहयोग रहा।

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ये दी सलाह

  • आंखों में दर्द, लाल होने पर बर्फ की सिकाई करें।
  • आंखों को रगड़े नहीं, बिना हाथ साफ किए छुएं नहीं।
  • खराश होने पर रेफ्रिजरेटर में रखी सामग्री, ठंडा पानी पीने से बचें।
  • मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें, कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें