इन बातों का रखें ख्याल
- दिन में 5 से 8 लीटर पानी पीएं, घर से पानी पीकर निकलें
- सूती कपड़े पहने, कसे हुए कपड़े पहनने से बचें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- रसदार फल जैसे कि तरबूज, खरबूज, अंगूर, संतरा, अनार खाएं
- खाने में दाल, हरी तरकारी, चपाती, दही खाएं
- सुबह और शाम को बाजार के काम निपटाएं
- दिन में दरवाजे खिड़की बंद रखें खिड़कियों पर परदे लगाएं
- शादी समारोह में ओवरईटिंग और फास्ट फूड से बचें
- नींबू पानी, शिकंजी, लस्सी, नारियल पानी का सेवन करें।