कासगंज में कोरोना संक्रमितों के मामलों में भले ही कमी दर्ज की जा रही हो, लेकिन मौत का सिलसिला अभी तक थमा नहीं हैं। मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 128 पर पहुंच गया। वहीं 24 नए कोरोना संक्रमित निकले। जिससे संक्रमितों की संख्या 4129 पर पहुंच गई।
गोसपुर निवासी महिला रामबेटी (60) पत्नी साधू सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं फरीदपुर निवासी श्रीकांत (65) पुत्र जयलाल ने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 2230 लोगों की जांच कराई। जिसमें से 1262 लोगों की एंटीजन से जांच की गई। जिसमें 6 लोग संक्रमित निकल। टूनेट से 3 जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ये संक्रमित जिला जेल, सिरोली, सहावर के एटा रोड , चंदनपुर, अमांपुर के नगला मय्या, सिढ़पुरा के हमीरगंज क्षेत्र में सामने आए। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
जिला में दो कोरोना संक्रमितों की जिला अस्पताल पर मौत हुई है। जबकि 24 नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।
-डा. अनिल कुमार, सीएमओ
फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण के 40 नए मरीज मिले, पांच ने तोड़ा दम, देहात में तेजी से फैल रहा वायरस
मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग