वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीज असहाय अवस्था में पड़ा है और उसे मच्छर काट रहे हैं। आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल स्टाफ की ओर से कोई तत्काल मदद नहीं मिलती दिख रही है। यह दृश्य अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।