फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्लीनिक में बेहोश हुए बुजुर्ग...चिकित्सक के सामने बैठे-बैठे गिर गए, सीपीआर देकर बचाई जान; देखें वीडियो

Tue, 01 Jul 2025 10:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में चिकित्सक को दिखाने क्लीनिक पर पहुंचे बुजुर्ग अचानक से बेहोश हो गए। चिकित्सक ने उन्हें तत्काल सीपीआर देकर जान बचाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
 
विज्ञापन
सीपीआर देते डाॅक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोठी मीना बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में 75 वर्षीय वृद्ध हृदयघात से बेहोश हो गए। यह देखकर डाॅ. हिमांशु यादव ने सीपीआर दी। इससे मरीज को होश आ गया। मरीज की जान बचाते चिकित्सक का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कोठी मीना बाजार स्थित गजानन नगर में डाॅ. हिमांशु यादव का क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि 4 दिन पहले 75 वर्षीय मरीज को परिवार के लोग लेकर आए थे। वह उनके सामने कुर्सी पर बैठे थे। वह पर्चा बनाने लगे। तभी मरीज कुर्सी पर बैठे-बैठे गिर गए। यह देखकर वह दाैड़े। सीपीआर देने लगे। सीने को 8 से 10 बार दबाया। इससे मरीज को होश आ गया। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर पेसमेकर देने की वजह से जान बच गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

मरीज को चक्कर आने के साथ हो सकती है बेहोशी
चिकित्सक ने बताया कि मरीज का हृदय पूरी तरह से ब्लाॅकेज था। इस स्थिति में कभी मरीज को चक्कर आ सकते हैं। धड़कन बंद हो जाती है। बेहोशी आ जाती है। मस्तिष्क को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इस मामले में भी मरीज हृदय के ब्लाकेज से जूझ रहे थे। अगर, समय पर इलाज नहीं मिलता तो स्थिति खराब हो सकती थी।

ये भी पढ़ें-UP: मायके से नहीं आई पत्नी...फ्लाईओवर पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें