फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः क्वारंटीन सेंटर में एक और मरीज की मौत, कोरोना जांच की रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 14 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

परिजनों ने विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में एटा के जलेसर के 55 साल के मरीज की मौत हो गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मौत होने के बाद शव को स्पेशल पैक में रखकर ताजगंज भेजा। यहां पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


कोरोना की जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। क्वारंटीन सेंटर में दो दिन में यह दूसरी मौत है। इससे पहले फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की महिला की सिकंदरा स्थित क्वारंटीन सेंटर में रविवार को मौत हो गई थी। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। उनकी भी कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं आई थी।

जलेसर के मरीज को 11 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी, बुखार जुकाम खांसी और हायपरटेंशन की परेशानी थी। बुखार होने पर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया था। इनकी मौत के बाद कॉलेज प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद शव की स्पेशल पैकिंग कर एंबुलेंस से ताजगंज श्मशान घाट लाया गया, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को घर ले जाने की इजाजत नहीं
क्वारंटीन सेंटर में दो दिन में दो लोगों की जान गई। दोनों के शव का दाह संस्कार आगरा में कराया गया जबकि दोनों बाहर के रहने वाले थे। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि दोनों मामलों में कोरोना संक्रमण की भी आशंका थी, क्योंकि सैंपल लिए गए थे। ऐसे में उनके परिजनों से अनुरोध किया गया कि वे दाह संस्कार यहीं कर लें। वे राजी हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें