दर्ज कराया मुकदमा
इटावा के शांती नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 21 मार्च को उन्होंने पिता मुन्नालाल को आगरा हार्ट सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सीरियस होने पर डॉक्टर ने आईसीयू वार्ड में पहुंचा दिया। इलाज के दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल का सफाई कर्मचारी समीर खरे अन्य कर्मचारियों की मदद से बाथरूम ले जाते समय गले से चेन उतारते दिखा। पुलिस जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में भर्ती होने के 40 महीने बाद दरोगा निर्भय की जाएगी नौकरी, सॉल्वर से दिलाई परीक्षा; FIR दर्ज