फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर पैथोलॉजी संचालक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक पैथोलॉजी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर लूट की वारदात अंजाम दी। बदमाश पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर नगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह कुरावली में पैथोलॉजी का संचालन करते हैं। रविवार की सुबह वह बाइक से कुरावली जा रहे थे। थाना कुरावली क्षेत्र में नानामऊ स्कूल के पास पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर उन पर तान दिया। जेब में रखी पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों के भागने के बाद पुष्पेंद्र के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए, कुछ ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कुरावली थाने पहुंच कर पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें