फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रूट परिवर्तन से यात्री हुए परेशान, वाहनों के लिए भटके

Sun, 21 Jul 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रविवार से कांवड़ मेले के कारण रूट परिवर्तन लागू रहा। रोडवेज की बसें भी परिवर्तित मार्ग से ही बदायूं और सिकंदाराऊ गईं। ऐसे में मार्ग में आने वाले कस्बों के यात्रियों को खासी परेशानी हुई। उन्हें डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। टेंपो एवं ई-रिक्शा सहित अन्य डग्गेमार वाहन चालकों ने जमकर चांदी काटी।
विज्ञापन

सुबह के समय जब कांवड़ियों की भीड़ कम थी तब बसें अपने निर्धारित मार्ग से ही निकली। जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी रूट परिवर्तन को सख्ती से लागू कर दिया गया। इसके बाद अन्य वाहनों की तरह रोडवेज की बसें भी परिवर्तित मार्ग से ही गुजरीं। बदायूं जाने वाली बसें कादरगंज होकर गईं। इस कारण गोरहा, सोरोंजी, मानपुर नगरिया, कछला जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं सिकंदराराऊ जाने वाली बसें एटा होकर गुजारी गईं। इससे नदरई, पिवारी, मोहनपुरा, अगसौली अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हुईं। इन यात्रियों को टेंपो व अन्य डग्गेमार वाहनों से यात्रा पूरी करनी पड़ी। जिससे समय भी अधिक लगा और किराया भी अधिक वहन करना पड़ा। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि कांवड़ मेले के कारण मार्ग पर में जाम न लगे इसके लिए प्रशासन ने रूट परिवर्तन किया है। इस कारण बसें परिवर्तित मार्ग से रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें