फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: तीन महीने निरस्त रहेगी लखनऊ इंटरसिटी,  इनके फेरे होंगे कम

Mon, 11 Nov 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे की आशंका को देखते हुए लखनऊ इंटरसिटी को तीन महीने के लिए कैंसिल कर दिया गया है। इस आदेश का पालन एक दिसंबर से किया जाएगा।
 
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के सीजन के चलते रेलवे ने सोमवार को आगरा से चलने वाली दो ट्रेनों की आवृत्ति में कमी की घोषणा की। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


गाड़ी सं. 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं. 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को और गाड़ी संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 1 मार्च तक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें