फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहार पर जाम से जूझने को मजबूर हुए यात्री

Wed, 12 Mar 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कस्बा के बस स्टैंड चौराहे लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के बस स्टैंड चौराहे पर लगने वाला जाम अब लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। होली के त्योहार पर लोगों को जाम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


बेवर का चौराहा प्रदेश का सबसे बड़ा चौराहा माना जाता है। जहां से मध्य प्रदेश के ग्वालियर, उत्तराखंड के टनकपुर, दिल्ली और प्रदेश के कई स्थानों के लिए सीधी बस सेवा मिलती है। लेकिन इस चौराहे पर अभी तक यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई है। चौराहे की व्यवस्था केवल पीआरडी जवानों के हवाले है।

होली के त्योहार पर बाहर से आने वाले और स्थानीय यात्रियों को घर पहुंचने की जल्दी होती है। ऐसे में चौराहे पर लगने वाला जाम उनकी दिक्कतों को बढ़ा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चौराहे पर अतिक्रमण के कारण जाम लगता है।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अब तक का चलाया गया अभियान मुनादी तक ही सीमित रहा है। कस्बा के चौधरी इंद्रपाल सिंह यादव, मनीष गुप्ता, सचिन दुबे, अमोल दुबे, बबलू अग्निहोत्री, मास्टर अनुपम दीक्षित, प्रदीप गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी से चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती कर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें