फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन: आज से एक, कल से 11 और ट्रेनें भरेंगी रफ्तार, आरक्षण पर ही कर सकेंगे यात्रा

Sat, 12 Sep 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अभी तक आगरा में 17 ट्रेनें संचालित हो रही थीं
  • प्लेटफार्म पर नहीं टिन शेड में करना होगा इंतजार 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी से शनिवार से एक, जबकि रविवार से 11 और ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा । आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए पहले की तरह ही कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा । यात्रियों को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने टिनशेड पर ही ट्रेन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


ये सभी 12 ट्रेनें शनिवार से ही चलेंगी लेकिन इनमें से 11 ट्रेनें ताजनगरी में रविवार को पहुंचेंगी। इनमें आरक्षण कराने के बाद ही ट्रेन में सीट मिल सकेगी। 


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार से चेन्नई से दिल्ली के बीच चलने वाली जीटी एक्सप्रेस, बंगलूरू-दिल्ली के बीच कर्नाटक एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस, बंगलूरू नई दिल्ली एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस शामिल हैं। शनिवार को आगरा कैंट स्टेशन पर इनमें से केवल खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन ही आएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश
यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। इन ट्रेनों में भी आरक्षण पर ही यात्रा कर सकेंगे।

स्टेशन पर खानपान के और स्टाल खुलेंगे
गिनी-चुनी ट्रेनों के कारण स्टाल इक्का-दुक्का ही खुल रहे थे। आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक ही स्टाल खोला जा रहा था, जबकि यहां पांच स्टाल आवंटित हैं। संचालकों का कहना है कि अब ट्रेनों की संख्या बढ़ने से बिक्री की उम्मीद बढ़ गई है।

नहीं खुली पार्किंग
अभी तक किसी स्टेशन पर वाहन पार्किंग नहीं खोली गई हैं। जबकि प्रीपेड टैक्सी बूथ से टैक्सी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें भी केवल 26 टैक्सी को ही अनुमति दी गई है। प्रीपेड आटो बूथ भी नहीं खोला गया है।



अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें