फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रैक पर आई ट्रेन, यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक की सजगता से यूं टला हादसा

Wed, 11 Oct 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गलत ट्रैक पर आई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक पैसेंजर ट्रेन गलत ट्रैक पर आ गई, जब यात्रियों की इसकी जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई, जानिए फिर ट्रेन चालक ने किस तरह से बड़ा हादसा होने से बचा दिया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कासगंज की है। रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही ने एक बार फिर से यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया। आगरा से कासगंज जाने वाली पैसेंजर (55334) गलत ट्रैक पर चली गई। चालक की सूझबूझ से गाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लेकर रोका गया। जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

पढ़ें:- जब पटरी पार करता ट्रक ट्रेन से जा भिड़ा, क्या हाल हुआ देखिए

गौरतलब है कि मंगलवार को आगरा से चली पैसेंजर करीब 9:45 बजे अहरोली क्रांसिंग पर पहुंची। रोजान की तरह से यहां पर उसकी लाइन बदलनी थी। प्वाइंट में आई तकनीकी कमी के कारण गाड़ी को डेथ लाइन पर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
काफी दूर तक ट्रेन चलने के बाद चालक को आभास हुआ तो स्टेशन से पहले ही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। जानकारी पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। दहशत में आए यात्री बीच रास्ते में ही उतर गए। 

पढ़ें:- अचानक ट्रेन का ब्रेक हुआ जाम पर ड्राइवर की समझदारी आई काम, जानें क्या है मामला

इस कारण कासगंज मथुरा पैसेंजर प्रभावित हुई। साथ ही अहरोली लाइन पर ट्रेन खड़ी होने के कारण गेट नहीं खुल पाया और दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए। 

स्टेशन अधीक्षक अभिशेष वर्मा ने कहा कि प्वाइंट की खराबी के कारण ट्रेन गलत लाइन पर आ गई। वहीं ट्रेन के चालक बबलू मियां ने कहा कि ट्रेन काफी दूर चली गई तो पता चला कि ट्रेन गलत ट्रैक पर आ गई है, तो इमरजेंसी ब्रेक लेकर गाड़ी को रोका गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें