फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जीटी रोड पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में यात्री की मौत, चार घायल

Thu, 18 Feb 2021 05:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी: घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव छाछा के पास गुरुवार की सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही किदवई डिपो की बस और ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालक-परिचालक घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात किदवई नगर डिपो की एक बस करीब 35 सवारियां लेकर दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे बस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव छाछा पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। 

टक्कर लगने के बाद बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घायलों को बस से बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यात्री 45 वर्षीय कन्हई निवासी गांव रठौरा मेहंदीपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में बस चालक मनोज कुमार निवासी बी-ब्लॉक पनकी कानपुर, परिचालक प्रेमबाबू निवासी तिर्वा कन्नौज और ट्रक चालक अवध किशोर निवासी गांव जरेवा मंगलपुर कानपुर देहात और खलासी भोलू निवासी जरेवा कानपुर देहात घायल हुए।
 
दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था कन्हई
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला फर्रुखाबाद निवासी कन्हई दिल्ली में रह कर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। गांव में भतीजे रामसेवक कठेरिया की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। कन्हई भतीजे की गमी में शामिल होने के लिए गांव आ रहा था। वह चालक के पास आगे की सीट पर बैठा था। ट्रक की टक्कर लगने के बाद बस का शीशा टूटने से वह सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें