फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में मौत: कर्नाटक एक्सप्रेस में यात्री के सीने में उठा दर्द, इलाज नहीं मिल सका; हो गई मौत

Mon, 17 Feb 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कर्नाटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री के सीने मे तेज दर्द हुआ। चलती ट्रेन में उसे इलाज नहीं मिल सका, जिसके चलते मौत हो गई।  आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर शव उतारा गया।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक एक्सप्रेस से हुबली से दिल्ली जा रहे यात्री की सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई। इससे कोच में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर शव उतारा गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर ने हृदयघात से मौत होने की आशंका जताई है। हुबली, धारवाड़, कर्नाटक के रहने वाले मोहम्मद रफी खातिब दो साथियों के साथ हुबली से दिल्ली के लिए निकले थे। वह कारों की सेल परचेज का काम करते थे इसीलिए ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। 

मोहम्मद रफी ने सीने में दर्द की समस्या बताई। इस पर उन्होंने ट्रेन में मदद मांगी मगर सहायता नहीं मिली। इसके बाद गाड़ी जब भांडई पहुंची तो उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। सह यात्रियों ने उन्हें संभाला मगर कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि हृदय रोगी थे। हृदयाघात से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें