कर्नाटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री के सीने मे तेज दर्द हुआ। चलती ट्रेन में उसे इलाज नहीं मिल सका, जिसके चलते मौत हो गई। आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर शव उतारा गया।
कर्नाटक एक्सप्रेस से हुबली से दिल्ली जा रहे यात्री की सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई। इससे कोच में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर शव उतारा गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर ने हृदयघात से मौत होने की आशंका जताई है। हुबली, धारवाड़, कर्नाटक के रहने वाले मोहम्मद रफी खातिब दो साथियों के साथ हुबली से दिल्ली के लिए निकले थे। वह कारों की सेल परचेज का काम करते थे इसीलिए ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे।
मोहम्मद रफी ने सीने में दर्द की समस्या बताई। इस पर उन्होंने ट्रेन में मदद मांगी मगर सहायता नहीं मिली। इसके बाद गाड़ी जब भांडई पहुंची तो उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। सह यात्रियों ने उन्हें संभाला मगर कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि हृदय रोगी थे। हृदयाघात से मौत होने की आशंका है।