फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकट मांगने पर काट लिया कान...यात्री ने की ऐसी हरकत, बस में मच गई चीखपुकार; पुलिस ने जेल भेजा आरोपी

Sat, 18 Oct 2025 07:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिव्यांग के साथ सफर कर रहा युवक टिकट कटवाने की बात पर भड़क गया। उसने परिचालक का कान काट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
रोडवेज बस के परिचालक पर किया यात्री ने हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में दिव्यांग के साथ जा रहे युवक से बस परिचालक ने टिकट कटवाने को बोला तो उसने मारपीट कर दी। गुस्से में दांतों से कान काट लिया। आरोप है कि रुपये छीनने की कोशिश की। इस दौरान मशीन भी गिर गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इटावा के गांव परशुरामपुर निवासी सत्यम ने केस दर्ज कराया है। वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सैफई डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह आगरा से मथुरा जा रहे थे। टिकट काटना शुरू किया। एक युवक ने उन्हें एक छोटे बच्चे का 70% का दिव्यांग पास दिखाया। जिस पर एक व्यक्ति यात्रा कर सकता है। 
 
विज्ञापन

दिव्यांग के साथ जा रहे युवक से टिकट कटवाने के लिए बोला तो नाराज हो गया। गाली गलौज कर मारने की धमकी देने लगा। चालक ने बस रोककर नीचे उतरने को बोल दिया। कैश बैग छीनने की कोशिश करने लगा। हाथ से टिकट काटने वाली मशीन भी गिर गई। रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने मारपीट कर दांतों से कान काट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर राजेंद्र गौतम नाम के युवक को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें-UP: ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म...पति और सास के फूल गए हाथ पैर, पुलिस ने किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें