फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोचों में हीटर न चलने पर ठंड से परेशान यात्रियों ने हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में बुधवार की रात को हीटर न चलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे का मैसेज ट्विटर पर वायरल होने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। डीआरएम सहित अन्य रेल अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसी कोच में हीटर न चलने की शिकायत पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर इस्लामपुर जा रही 02872 स्पेशल ट्रेन मगध एक्सप्रेस के सभी वातानुकूलित कोचों में हीटर न चलने पर ठंड से परेशान थे। ट्रेन बुधवार रात करीब 12:30 बजे टूंडला रेलवे स्टेशन से इस्लामपुर के लिए रवाना हुई तब भी हीटरों को चालू नहीं कराया गया। इसको लेकर ट्रेन में मौजूद इलेक्ट्रिक इंजीनियर एवं यात्रियों के बीच वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो गई। रेल यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने ट्विटर पर मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड, रेलवे जीएम, डीआरएम को कर दी। साथ ही कोच कंडक्टर अशोक वर्मा पर रिफंड देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने पूरे मामले से ट्रेन में चल रहे इलेक्ट्रिक इंजीनियर से बात करी। इंजीनियरों ने कोच कंडक्टर की ही वीडियो बनाते हुए दबाव में लेना शुरू कर दिया। ट्रेन में चल रहे रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्रेन में चल रहे इलेक्ट्रिक इंजीनियरों की फटकार लगाई। ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर हीटर चल सके।
कोविड के चलते एसी कोचों में नहीं मिल रहे कंबल, चादर
टूंडला। ट्रेनों के एसी कोचों में मिलने वाले कंबल, चादर, तकिया कोरोना संक्रमण के चलते नहीं दिए जा रहे हैं। मगध एक्सप्रेस में करीब साढ़े चार घंटे तक यात्रियों ने परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत ट्विटर पर वायरल हुई थी, इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। कानपुर पहुंचते-पहुंचते हीटर शुरू हो गये।
अजीत कुमार सिंह
पीआरओ- प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें